सुपरस्टार रिकी मार्टिन कोरोनो वायरस महामारी के आफ्टरशॉक से निपटने के लिए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नोबडी वांट्स टू बी लोनली’ स्टार अपने रिकी मार्टिन फाउंडेशन के साथ मिलकर महामारी के दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) दे रहे हैं

वह ‘मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रमों’ के साथ लोगों की मदद करने की भी योजना बनाने में जुट गए हैं. इस बारें में गायक ने मीडिया से कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है. उन्होंने आगे कहा है की, ‘मैं अपने फाउंडेशन और चैरिटी स्टार्स और प्रोजेक्ट होप के साथ मिलकर यह करने में सक्षम था, हमने प्यूटरे रिको, डोमिनिकन रिपब्लिक और अमेरिका के 50 अस्पतालों में पीपीई वितरित किए. यह सिर्फ शुरुआत है ।

जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनियाभर में अब तक कुल 61,37,155 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं दुनियाभर में कोरोना के कारण अब तक 3,71,310 लोगों की मौत हो चुकी है.