
संकल्प सेवा संस्थान के अध्यक्ष योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक आलोक कौशिक को कोरोना संकट काल में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा लोगों को जागरूक करने एवं अन्य सामाजिक गतिविधियां करने के लिए वर्ल्ड वेलफेयर मिशन, दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया
आलोक कौशिक द्वारा संकल्प सेवा संस्थान के माध्यम से कोरोना काल में पक्षियों के लिए परिंडे बांधना ,पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना एवं सोशल मीडिया द्वारा लोगों को योग द्वारा इम्युनिटी कैसे बढ़ाई जाए इसके लिए सलाह देना आदि कई कार्य किए गए ।कौशिक को इसके अलावा स्वच्छ भारत निर्माण परिषद ,मार्गी ग्रामीण विकास एवं शिक्षण संस्थान और विश्व संवाद परिषद जैसे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया ।
कौशिक इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन ,योग संस्कृति उत्थान पीठ आदि कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य के रूप में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं एवं प्रशासन के साथ कई वर्षों से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते आ रहे हैं।