
जब स्किन केयर की बात हो तो सिर्फ महिलाओं का ही जिक्र आता है ऐसा देखा गया है. वहीं पुरुष इस पर कम ध्यान देते हैं लेकिन पुरुषों को भी अपनी स्किन की देखभाल करनी चाहिए. और आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जो कि 30 की उम्र के बाद आपको जरुर आपनाने चाहिए, तो देर किस बात की है आइये जानते हैं

लड़को की स्किन लड़कियों की तुलना में ज्यादा ऑयली और रफ होती हैं। ऐसे में स्किन को कोमल बनाने के लिए स्क्रब करना बहुत जरुरी होता हैं। स्क्रब करने से स्किन की डेड स्किन बाहर निकल जाती है. इसलिए आपको हफ्ते में 2 बार स्क्रब करना चाहिए, स्क्रब करने से स्किन ग्लोइंग बनी रहती हैं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप हफ्ते में 3 बार भी स्क्रब कर सकते हैं।
टोनर का इस्तेमाल अक्सर लड़कियां करती है ताकि चेहरे से सारे दाग धब्बे कम हो जाए। वहीं कई लड़को के चेहरे पर भी दाने हो जाते है जिसको लेकर लड़के काफी परेशान रहते हैं। अगर आप भी अपने दानों को लेकर परेशान है तो टोनर आपके के लिए बेस्ट मेकअप प्रोडक्ट है। टोनर का इस्तेमाल रात को सोने से पहले स्किन पर लगाया जाता है, वहीं सुबह भी एक बार चेहरे पर टोनर लगा सकते हैं।

लड़को को अपनी स्किन के अनुसार ही मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए. कुछ लड़को की ऑयली स्किन होती है तो कुछ लड़को की ड्राई स्किन होती है, ऐसे में अपनी स्किन के हिसाब से ही क्रीम लेना ही आपके लिए अच्छा रहता है।