आज से भोपाल में खुलेंगे मैरिज गार्डन

Utsav Marriage Garden, Misrod - Banquet Halls in Bhopal - Justdial

लॉकडाउन के बाद अब आम जिदंगी भी धीरे-धीरे पटरी पर नजर आ रही है.  वहीं अब भोपाल में बंद मैरिज गार्डन और शादी हॉल 24 जून से खुलने जा रहे हैं. लेकिन 40 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जायेगी.

आपको बता दें कि शादी के लिए जिला प्रशासन या नगर निगम सहित अन्य किसी भी एजेंसी से अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. आप मैरिज गार्डन या शादी हॉल में जाकर तय तारीख के मुताबिक अपनी बुकिंग करा  सकते हैं

.Indore weddings go exotic this season - Times of India

मिली जानकारी के अनुसार  मंगलवार को नवागत कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा 144 के आदेश में संशोधन करते हुए मैरिज गार्डन, धर्मशाला, शादी हॉल, होटल खोलने की अनुमति अनलॉक-1 के तहत जारी की. साथ ही  कलेक्टर ने एकांत पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क, बोरबन पार्क, कान्हा कुंज पार्क सहित अन्य बड़े पार्कों में सुबह और शाम के वक्त सैर करने की छूट दे दी है, लेकिन अभी  इंटरटेनमेंट व थीम पार्क बंद रहेंगे. अब शहर में जितने भी होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई की दुकान हैं वे सभी सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक खुल सकेंगे.