
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सावन का महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का ख़ास ध्यान रखना चाहिए, चलिये जानते है कि आपको इस बदलते मौसम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप बीमारियों से खुद को बचा सके, ऐसे मौसम में कई तरह के संक्रमण और एलर्जी होने की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए आपको अपने खान-पान खास ध्यान रखना चाहिए।
मॉनसून में पाचन क्षमता कमजोर होती है. साथ ही वातावरण गर्म और उमस भरा होता है, जिस कारण डेयरी प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गले और पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए दही, छाछ या लस्सी का सेवन करने से बचाना चाहिए, अगर आप दूध पीते है, तो ध्यान रहे कि वो गर्म और ताज़ा हो, आपको चाहिए कि आप दूध में हल्दी मिलाकर पियें, हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी माना जाता है।

वहीं इस मौसम में पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बथुआ और सरसों का सेवन नहीं करना चाहिए, आपको बता दें कि इस मौसम में साग में सबसे ज्यादा कीड़े और बैक्टीरिया पनपते हैं जो कि आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए कच्ची सब्जियाों को इस मौसम में नहीं खानी चाहिए ।
![]()
वहीं फल खाते समय ध्यान रखें कि फलों को काटने के तुरंत बाद ही खा लें, देर तक रखे हुए फलों का सेवन ना करें। इन छोटी-छोटी चीज़ो का ध्यान रखकर हम खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं। .