
कई सीरियल में काम कर चुके टीवी एक्टर समीर शर्मा ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, हालांकि कोई सुसाइड़ नोट नहीं मिला है। समीर शर्मा की इंस्टाग्राम पर लास्ट पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अकेलेपन का शिकार थे। कुछ दिनों से समीर ने सोशल मिडिया से दूरी बना ली थी।
आपको बता दें कि 27 जुलाई को समीर ने एक पोस्ट शेयर किया, इस पोस्ट में एक कविता लिखी हुई थी — ‘मैंने अपनी चिता बनाई और सो गया, और मेरी आग से वह जल गई. मेरे अंदर जो कुछ भी था वह सब उसमें जल गया. मैंने अपने सपनों से जागने के लिए उनका खून कर दिया अब मेरे सपने चले गए और मैं हूं. मैं राख के साथ जागा और उसमें ही पड़ा था जो बाकी रह गया था वह मैंने उठा लिया. और उसे एक धारा में छोड़ दिया. अब मैं यह आशा करता हूं कि मेरी राख को इस बार बेहतर सपने मिलेंगे, अगले दिन अठाइस जुलाई को समीर ने एक और पोस्ट शेयर की जिमसें आसमान में नीले बादल और नीचे शांत समुद्र वाली फोटो शेयर की. इस फोटो में एक ओर किनारा है तो दूसरी ओर मुंबई की बड़ी बड़ी इमारतें नजर आ रही है. इस फोटो में न तो कोई मनुष्य है और न ही कोई पक्षी.
इतना ही नहीं समीर ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें एक इंसान समुद्र किनारे पत्थरों पर हाथ बांधे अकेला खड़ा हुआ है, आकाश में काले बादल घुमड़ रहे हैं और केवल 1 परिंदा उड़ते हुए नजर आ रहा है, इन फोटोज को देखकर हम अंदाजा लगा सकते हैं कि समीर अकेलेपन का अनुभव कर रहे थे। समीर का ये आखिरी पोस्ट था। समीर क्योंकि सास भी कभी बहु सिरियल में भी काम कर चुके थे।