पीडीपी कथक नृत्याल्या की ओर से इस तरह मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सीकर राजस्थान के पीडीपी कथक नृत्याल्या की और से फ़ेसबुक पेज ईआईसीडी2020 पर लाइव माध्यम से कलाकारों के सहयोग से आज़ादी दिवस2020 मनाया गया। जिसमे  राष्ट्र गौरव वीर जवान दीपचंद नायक जी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
 कोलकाता से अनुरेखा घोष  कथक नृत्यांगना ने वंदे मातरम पर अदभुत प्रस्तुति दी। जयपुर राजस्थान की प्रसिद्ध भवाई लोक नृत्यांगना निष्ठा अग्रवाल ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पंजाब से तबला वादक लखविंदर नाहर एवं प्रसिद्ध गज़ल गायक योगेश गर्ग ने तेरी मिट्टी,मेरा रंग दे बसंती चोला,जैसे देशभक्ति गानों से दर्शकों का मन मोह लिया। महाराष्ट्र से विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित प्रशांत गायकवाड़ जी ने तबला वादन में  गणित की इकाइयों को प्रस्तुत किया।  कोलकाता से अदिति देब नन्ही नृत्यांगना ने ओडिसी नृत्य,एवं युवा भरतनाट्यम नृत्यांगना राजलक्ष्मी ईयर ने देशभक्ति के गानों पर खूबसूरत कला का प्रदर्शन किया।
सौरव गौरव मिश्रा बनारस घराने के कथक कलाकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक आलोक कौशिक ने योग आसनों से और प्राकृतिक तरीकों से कॉविद19 महामारी के चलते इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कैसे बनाए इसके बारे में जानकारी दी। सिमरत कौर खोसला ईआईसीडी की फाउंडर एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने सभी कलाकारों व सभी मेहमानों के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करते हुए सबको आज़ादी दिवस की शुभकामनाएं दी।