
टीवी का फेमस सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में दिखने वाली सेहरिश अली ने अपनी अदाकारी से लाखों दिलों को जीता और अपने फैंस के दिलों पर राज किया, लक्ष्मी अग्रवाल जिंदल का किरदार दर्शकों को काफी भाया, लेकिन अब उनके फैंस उनको इस किरदार में नहीं देख पायेंगे, जी हां आपको बता दें कि सेहरिश अली ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया हैं।

हाल ही में ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के मेकर्स ने एक्ट्रेस सेहरिश अली को एक भावपूर्ण विदाई दी, जहां सेहरिश ने पूरी टीम और इस सीरियल से विदाई दे दी, बता दें कि इस सीरियल की में सेहरिश की भूमिका खत्म हो गई है।

बता दें कि एक्टर्स और क्रू मेम्बरों ने केक काटा और सेहरिश को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं भी दीं, वहीं सेहरिश ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि “एक किरदार के रूप में लक्ष्मी मेरे दिल के काफी करीब है इस सीरियल से जुड़े सभी लोगों के साथ बिताई गई इन यादों को छोड़कर जाते हुए मेरा दिल भर आया है।
Nice blog
Good information