
‘बिग बॉस’ का दर्शकों को बेसब्री से इतंजार रहता है, बिग बॉस का कोई भी सीजन क्यों ना हो फैंस को इसका इंतजार रहता है। लेकिन बहुत जल्द फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है जी हां ‘बिग बॉस 14’ इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। शो के कई प्रोमो भी आ चुके हैं।

हाल ही में शो में नजर आने वाले सेलेब्स के नाम सामने आये, तो चलिये जानते हैं कि उन चेहरों के बारे में जो बिग बॉस 14 में दिखाई देने वाले हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस निया शर्मा, जैस्मीन भसीन, अली गोनी और नैना सिंह जैसे चेहरे शो में दिखाई देगें, बता दें कि एक्ट्रेस नैना सिंह ने बिग बॉस14 सीजन में आने की बात से मना किया था। कोविड 19 को देखते हुए इस बार शो में कुछ बदलाव देखने को जरुर मिलेंगे।