
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली आजकल काफी चर्चा में है, आपको बता दें कि कोरोन के चलते फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा, बीते कल ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया। ईशान खट्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘अपन भी रेड्डी है और अपन का खाली पीली भी. तो पब्लिक, अब तुम भी हो जाओ रेड्डी, आ रही है मैड राइड (पागलों की सवारी) खाली पीली, 2 अक्टूबर को सिर्फ जी ऑफिशियल पर।
इशान के अलावा अनन्या ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘Mad ride ki sawari karni hai, toh ready rehneka 2nd October ko! Aareli hai #KhaaliPeeli, exclusively on @zeeplexofficial’ इसके बाद से ही दर्शकों के भी इस फिल्म की रिलीज का इंताजर है,बता दें कि फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म टैक्सीवाला की हिंदी रीमेक हैं, फिल्म में अनन्या पांडे, ईशान खट्टर के अलावा पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत भी नजर आयेंगे।