फैंस को भाया अंकिता लोखंडे का ये अंदाज, देखे फोटोज

टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे भी धूमधाम से नवरात्रि के फेस्टिवल को मनती दिख रही हैं, हाल ही में अंकिता ने एक फोटोशूट कराया जिसमें वो मराठी लुक में दिखाई दीं। फोटोज में अंकिता लोखंडे हरे रंग की साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी कैरी की हैं। और उनका ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि अंकिता को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता को कई बार कैमरे पर देखा गया ।

बता दें कि अंकिता कि इस फोटो पर कई लोग कॉमेंट करके सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हमें सुशांत के लिए इन्साफ चाहिए। हांलाकि अंकिता ने इस पर कोई जबाब नहीं दिया है।