
नेहा कक्कड़ के बाद बहुत जल्द ही अब काजल अग्रवाल दुल्हन के रुप में नजर आने वाली हैं, बता दें काजल 30 अक्टूबर को गौतम किचलु के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर कीं जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, फोटोज में आप देख सकते हैं कि काजल ने ग्रीन कलर का प्रिंटेड सूट पहना हुआ है। और साथ में उनकी बहन निशा भी दिखाई दे रही हैं, फोटो शेयर करते हुए उन्होने भावुक कैप्शन लिखा- ‘मिस अग्रवाल रहते हुए मेरी पार्टनर निशा के साथ आखिरी दो दिन। हालांकि शादी में कोरोना की वजह से सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे।