
मुंबई के कोलाबा में समुद्र किनारे बसी मुकेश मील को भारत की 10 सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। मुकेश मील करीब बारह एकड़ जगह में फैली हुई है और कुछ वर्ष पहले तक यहां कई फिल्मों की शूटिंग होती थी। बॉलीवुड की थ्रीलर और हॉरर फिल्मों की शूटिंग की लिए यहां की लोकेशन को परफेक्ट माना जाता था। यह मुकेश मील अपने आप में एक रहस्यमय इतिहास समेटे हुए है। कई बॉलीवुड हस्तियों के अनुसार यहां भूत – प्रेत का साया है जो उन्होंने महसूस किया है। मुकेश मील का निर्माण अंग्रेजों के दौर में हुआ था और इस मील में कपड़े बनते थे। वर्ष 1970 में यहां भयंकर आग लगी थी लेकिन दो वर्षों बाद यह मील पहले को तरह सुचारु रूप से चलने लगी थी। इसके ठीक एक दशक बाद 1984 में यहां शॉर्ट सर्किट के कारण इतनी भयंकर आग लगी की मशीनों के साथ – साथ वहां मौजूद कई महिला एवं पुरुष कर्मचारियों की आग से झुलस कर ही मौत हो गई। इस बार आग का रूप इतना विकराल था पूरी की पूरी मील खंडहर में तब्दील हो चुकी थी और दीवारों पर बस कालिख पुती हुई थी।

देखते ही देखते इसकी दीवारों में पेड़ पौधे उपजने लगे। वर्ष 1984 से मुकेश मील को फिल्मों की शूटिंग के लिए दिया जाने लगा। डायरेक्टर्स के हिसाब से भी उन्हें एक परफेक्ट बना – बनाया तैयार सेट मिल जाता था जो उन्हें काम लागत में पड़ता था। राज दी मिस्ट्री कंटीन्युअस, बदलापुर, भूतनाथ, कुर्बान, एक खिलाड़ी एक हसीना, एसिड फैक्ट्री, दस कहानियां, आवारापन, हे बेबी, ट्रैफिक सिग्नल, दबंग जैसी फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। अमिताभ बच्चन का जुम्मा चुम्मा दे दे और और अक्षय कुमार का ये पोस्टर छपवा दो अखबार में गाना भी यहीं फिल्माया गया था।
कलाकारों को हुआ आत्माओं की मौजूदगी का अनुभव
महानायक अमिताभ बच्चन को भी हम फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां आए पास आत्माओं की मौजूदगी का एहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने वहां दोबारा शूटिंग करने से इंकार कर दिया था। फिल्म बदलापुर की शूटिंग के दौरान वरुण धवन और यामी गौतम को भी बड़ी अनचाही चीजों का एहसास हो रहा था जिसके कारण दोनों साथ रहते थे। वहीं हॉन्टेड सीरियल की शूटिंग के दौरान सपोर्टिंग स्टॉफ की एक लड़की में कोई आत्मा प्रवेश कर गई थी और उसने किसी आदमी की आवाज़ में कहा कि चले जाओ यहां से ये हमारी जगह है। जिसके तुरंत बाद पूरी टीम पैक अप करके निकल गई थी। बिपाशा बसु की फिल्म गुनाह की शूटिंग के दौरान एक लड़की को किसी आत्मा ने जकड़ लिया था और उसका बर्ताव इतना अधिक डरावना था कि वो वहां मौजूद सभी लोग डर गए थे और उसके कुछ देर बाद लड़की बेहोश होकर नीचे गई थी, जिसके तुरंत बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी।

यह सुनकर बिपाशा ने वहां शूटिंग करने से साफ इंकार कर दिया था। निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा की माने तो मील में चिमनी के पास कोई पीपल का पेड़ है जहां आत्मा रहती हैं। एक्टर फरदीन खान ने तो अकेले उस पेड़ के पास जाने वाले शख्स के लिए दस हजार रूपए नगद देने की शर्त रखी थी लेकिन कोई जाने को तैयार नहीं हुआ था। एक बार मील के गार्ड को ड्यूटी के दौरान अंदर से गाने की आवाज़ आ रही थी उसने अंदर जाकर देखा तो कोई शख्स खड़ा हुआ था। गार्ड को लगा कि शायद कोई शूटिंग चल रही होगी लेकिन जब अगले दिन गार्ड को यह जानकारी हुई की कल तो कोई शूटिंग हुई ही नहीं थी। यह जानकर गार्ड इतना अधिक डर गया कि उसने वहां से नौकरी ही छोड़ दी। यहां इन्हीं बुरे अनुभवों के चलते कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्री सिर्फ दिन में शूटिंग करने की शर्त पर ही काम करते थे।वैसे मुकेश मील में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने भी वहां आत्माओं के होने की बात कबूली है।
मुकेश मील में अब नहीं होती शूटिंग
यह भूतिया खंडहर ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आता है। अब यहां बीएमसी ने शूटिंग पर रोक लगवा दी है क्योंकि यह बिल्डिंग अब काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है।
| ReplyForward |