
टीवी की हसीना हिना खान इन दिनों अपने नये – नये फोटोज से अपने फैंस का दिल जीतने में लगी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में हिना खान वेकेशन पर गईं थीं और वहां उन्होंने अपने कई नए-नए लुक्स से फैंस को चौंकाया। हिना ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में समंदर वाला इमोजी बनाया है। वैसे कुछ दिनों पहले बिग बॉस हाफस में भी देखा गया था, जहां वो सीनियर बनकर गई थीं। इस साल नागिन एक्ट्रेस ने मालदीव में कई फोटोशूट करवाए जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर आग लगाने का काम करती नजर आयीं। बता दें कि जल्द ही हिना एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने वाली हैं और इन दिनों वह उसी की तैयारियों में लगी हुईं हैं।

फोटो में हिना खान ग्रीन और ब्लैक आउटफिट में बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही इस फोटो में एक्ट्रेस का स्टाइल और उनका स्वैग के तो क्या ही कहने।