
जल्द ही योगी सरकार नये पुरस्कार की शुरुआत करने जा रही है जिसमें यूपी सरकार की ओर से कलाकार, समाजसेवी, संस्कृति कर्मी और बुद्धजीवियो को सम्मानित किया जायेगा। यूपी के योजना विभाग ने इस पुरस्कार का नाम ‘राज्य संस्कृति पुरस्कार’ रखा है। बता दें कि योजना के मुताबिक, ये पुरस्कार कुल 25 लोगों को दिया जाएगा. इस योजना में सबसे बड़ा पुरस्कार 5 लाख रुपये का होगा, जो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। बात करें तो यश भारती सम्मान, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाना वाला सबसे बड़ा सम्मान है, ये अवार्ड साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, हस्तशिल्प, चिकित्सा, संस्कृति, शिक्षण, संगीत, फिल्म, विज्ञान, नाटक, खेल, उद्योग और ज्योतिष आदि के क्षेत्र में योगदान करने के लिए दिया जाता है। साल 1994 में समाजवादी पार्टी ने यश भारती पुरस्कार योजना की शुरुआत की थी, पहले इस पुरस्कार की राशि एक लाख रुपये हुआ करती थी, वहीं साल 2006 में बसपा सरकार आने के बाद इन पुरस्कारों को बंद कर दिया गया था।