2021 का आगाज हो चुका है, और इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को नया साल विश करते नजर आ रहे हैं। कई सितारे घर पर ही जश्न मनाते नजर आये तो कई वेकेशन पर निकल गये। और इस लिस्ट में सबसे पहले हम बात करने वाले हैं अक्षय कुमार की, जी हां ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं,। दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे हैं। साथ ही ट्विंकल और अक्षय ने सभी को नए साल की बधाई दी।

इसके अलावा अनन्या पांडे ने समुंद्र के किनारे खड़े होकर फोटो शेयर की। जिसमें वो ऑरेंज और यलो बेबीकोन ड्रेस में प्यारी नजर आ रहीं हैं। फोटो के साथ लिखा- ‘2020 – thank you for the lessons and the love! Loaded with gratitude, love, positivity and peace wishing good health, happiness and good vibes to everybody bring it on 2021’
सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहीम अली खान के साथ नए साल का जश्न मनाया साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘Happy New Years With my brother it’s always the best cheers He takes away all my fears And forever is there to wipe all my tears’
इनके अलावा भी कई बॉलीवुड़ सेलेब्स ने अपने- अपने अंदाज में नये साल का जश्न मनाया और फैंस को विश किया ।