
साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अक्षय कुमार ने साल के पहले सूर्योदय का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया । जिसमें पेड़ के पीछे सूरज दिख रहा है। साथ ही अक्षय कुमार ने लिखा, ‘साल 2021 का पहला सूर्योदय…अगर आपने मिस कर दिया। साथ ही उन्होनें कहा सभी के सक्सेस और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं। आप सभी का साल शानदार हो। हैप्पी न्यू ईयर सबको।

बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया , ‘हैप्पी न्यू ईयर 2021 और गेट लॉस्ट 2020। वैसे आजकल अक्षय बॉलीवुड़ में अपनी ख़ास इमेज बना चुके हैं, और यही वजह है कि अक्षय ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। अब वो 123 करोड़ चार्ज करते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार के पास 2022 में कई अपकमिंग प्रोजेक्ट हैं ।