
स्टार प्लस जल्द ही लेकर आने वाला अपना नया शो ‘पंड्या स्टोर’। बता दें कि शो में एक बड़े भाई की कहानी दिखाई जायेगी। कि कैसे वो अपनी देखभाल करने वाली पत्नी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ परिवार और व्यवसाय की जरूरतों का भी ध्यान रखता हैं।

शो में किंशुक महाजन को गौतम पंड्या के किरदार में और शाइनी दोशी धरा पंड्या के किरदार में नजर आने वाले हैं। शो की शूटिंग गुजरात के सोमनाथ में दिखाया जायेगा। आपको बता दें कि इस शो का प्रोमो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर दिखाया गया । शो के बारे में बात करते हुए शाइनी दोशी ने कहा, ‘मुझे इससे बेहतर किरदार नहीं मिल सकता था। जिसे मैं हमेशा से करना चाहती थी। शो में मेरा किरदार केवल अपने परिवार की ख़ुशियों का ध्यान रखती है। मुझे उम्मीद है कि इस शो को दर्शकों का प्यार जरुर मिलेगा।