
हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, और इसके लिए हम तरह- तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि लगाने के साथ- साथ हमें अंदरुनी खूबसूरती पर भी ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सीड्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिनको आपको अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए ।

फ्लैक्स सीड्स- फ्लैक्स सीड्स को अलसी के बीज भी कहा जाता है, जो कि बिगड़े हुए हार्मोन को संतुलित करने का काम करता है। अलसी के बीज आपके चेहरो को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। ये आपके चेहरे से मुंहासों को दूर करते है, इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को भी कम करते हैं। साथ ही अलसी के बीज शरीर की अंदर से सफाई करते हैं जो कि आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। तो आप भी अपनी डाइट में अलसी के बीजों का जरुर इस्तेमाल करें, और पायें खूबसूरत चेहरा।
चिया सीड्स- चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। अगर आप हर रोज चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये हाइड्रेशन को बढ़ता है, जिससे आपकी त्वचा कोमल और चमकदार बनती है । साथ ही चिया सीड आपके चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकता है, चिया सीड्स एंटी एजिंग के रुप में काम करता है ।
सनफ्लावर सीड्स- सूरजमुखी के बीज में जिंक, विटामिन A, B1 और E पाया जाता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो कि फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही सूरजमुखी के बीज चेहरे के काले दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करते हैं, तो अगर आप भी पाना चाहते हैं खूबसूरत चेहरा तो इन बीजों को जरुर शामिल करें ।