सोनू सूद की जिंदगी में दिख रहा है दुआओं का असर

सोनू सूद ने मजदूरों की मदद के लिए शेयर किया अपना फोन नंबर, बोले- चलो घर  छोड़ आऊँ - The Public

सोनू सूद ने लॉकडाउन में जो काम किया उसकी वजह से उन्हें आज एक अलग पहचान और लोगों का प्यार मिला है। लोग उन्हें मसीहा के रुप में देखते हैं, कई लोगों ने तो उनके नाम से अपने बच्चों का नाम और अपनी व्यव्साय का नाम भी रख लिया है। हाल ही में सोनू सूद काफी इमोशनल नजर आये। आपको बता दें कि सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर की जिससे वो काफी खुश दिख रहे हैं।
इंस्टग्राम पोस्ट में सोनू सूद ने लिखा है, ‘एक दृश्य जिसे मैंने पूरी लाइफ अपने सपने में देखा, आज मेरे होम टाउन मोगा में मेरी मां के नाम पर सड़क का नाम प्रो सरोज सूद रखा गया। ये वही सड़क है जिससे उन्होंने अपनी पूरी लाइफ घर से कॉलेज और फिर कॉलेज से घर की यात्रा की। यह मेरी लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा मुझे यकीन है कि मां और पिता स्वर्ग में मुस्कुरा रहे होंगे। काश, वह इसे देखने के लिए यहां पर होते।’ इस तरह सोनू सूद ने ख़ुशी जताई।

बता दें कि सोनू सूद के होमटाउन मोंगा में उनकी स्वर्गीय मां प्रो. सरोज सूद के नाम पर एक सड़क का नाम रखा गया है। और जैसे ही इस बात का पता सोनू सूद को चला तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उसके बाद उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें और एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया।

उन्होंने सड़क के नांमकरण की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इनके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘यह है और यह होगा। मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि। मोगा में मेरी मां के नाम पर एक सड़क प्रो. सरोज सूद रोड। मेरी सफलता का सही मार्ग। मैं आपको बहुत मिस करता हूं मां। कोरोना काल में सोनू सूद की मदद ने लाखों परिवारों को एक किया, और उनको खुशियां दी यही वजह है कि आज उनकी दुआओं का ही असर है कि सोनू सूद के जीवन में खुशियां आ रही हैं।