अक्षय कुमार ने शेयर किया फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का लुक

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में बिजी हो गये हैं, शूटिंग के पहले दिन ही उन्होंने अपने नए लुक की फोटो शेयर की, अक्षय गैंगस्टर के लुक में बड़े ही दमदार दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने ब्लैक कुर्ता और ब्लू जीन्स पहनी है और उनका ये लुक काफी दिलचस्प लग रहा है। साथ ही अक्षय ने कैप्शन में लिखा- ”नया साल, पुराना एसोसिएशन, बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू। साजिद नाडियाडवाला के साथ मेरी 10वीं फिल्म है और आशा है आगे भी होती रहेंगी। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है और बताइये कि मेरा लुक कैसा लगा?” आपको बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस कृति सनन ने शूटिंग शुरू करने की फोटो शेयर की थीं । उन्होंने एक फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ”साल 2021 की पहली फिल्म के शूट का पहला दिन। उस प्रोडक्शन हाउस के साथ जिसने मुझे मेरी पहली फिल्म दी थी बच्चन पांडे हम आ रहे हैं।
बता दें कि फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर और कृति एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। ‘बच्चन पांडे’ को 2021 में रिलीज किया जायेगा।