
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई बार हम अपने बालों की केयर को अनदेखा कर देते हैं, जिसकी वजह से बाल खराब होने लगते हैं। जैसे बालों का झड़ना, बालों का पतला होना। तो ऐसी ही समस्याओं से बचने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं एक तेल जिसे लगाकर आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि तेल को कैसे बनाना है।

मेथी का तेल बनाने के लिये सबसे पहले मेथी के बीजों को सुखा लें और इसका पाउडर बनाकर तैयार कर लें, इसके बाद पाउडर को तेल में मिलाएं और कुछ दिनों के लिए धूप में रख दें। बता दें कि आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बाद इस तेल को किसी ड्राई जगह पर रखें, इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं उसके बाद अच्छे से मालिश करें और आधा घंटा या पूरी रात के लिए बालों पर लगा रहने दें। और अगले दिन बालों को शैम्पू कर लें, बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल जरुर इस्तेमाल करें।