‘बच्चन पांडे’ में कुछ इस तरह का होगा कृति सेनन का लुक, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Kriti Sanon Entry On Akshay Kumar Bachchan Pandey Movie- Inext Live

आजकल साजिद नाडियाडवाला अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। थोड़े दिन पहले अक्षय कुमार ने अपने लुक को फैंस के साथ शेयर किया था,  और अब  कृति सैनन  का पहला पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में कृति सैनन अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला की एक्शन-कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में दिखाई देगें, फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘बच्चन पांडे’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है ।

Jacqueline Fernandez joins Akshay Kumar and Kriti Sanon starrer Bachchan  Pandey, shooting begins on January 6 : Bollywood News – Bollywood Hungama

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय अवधी के टच वाली हिंदी बोलते नजर आयेंगे,  इसके लिए वे फिल्म के सेट पर ही असिस्टेंट डायरेक्ट से ट्रेनिंग ले रहे हैं। बता दें कि ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर बच्चन पांडे के रोल में  दिखाई देंगे। वहीं कृति  पत्रकार की भूमिका में नजर आयेंगी, जो उनके लिए एक फिल्म प्लान करती हैं, फिर हीरो जुर्म की दुनिया को छोड़ता है कि नहीं, उस पर कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म की शूटिंग जैसेलमेर में की गयी है, बच्चन पांडे इस साल क्रिसमस पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे  26 जनवरी 2022 को रिलीज किया जायेगा ।