
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में वो मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही हैं। श्रदा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाने के साथ –साथ अपने कजिन की शादी को भी इजॉय कर रही हैं। श्रद्धा की कई सारे फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिनसें वो लहंगा पहनकर समुद्र किनारे मस्ती करते और मालदीव के बीच पर ब्लू गाउन में डांस करती हुईं नज़र आ रही हैं

ये वीडियो स्लो मोशन में हैं, जिसमें वो बेहद ही ब्युटीफुल लग रही हैं. वैसेआपको बता दें कि कुछ दिन पहले अपनी शादी को लेकर भी श्रदा सुर्खियों में बनी हुई थीं, जहां रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी करने की बात कही जा रही थी, काम की बता करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करनते नजर आने वाली हैं।