इमोशनल पोस्ट के साथ विराट कोहली ने किया ‘इंटरनेशनल वुमन डे’ विश

Virat Kohli Shares Vamika Photo | विराट कोहली ने शेयर की पत्नी अनुष्का  शर्मा संग बेटी वामिका की फोटो

इंटरनेशनल वुमन डे के मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी के साथ उनकी एक बहुत ही प्यारी फोटो देखने को मिल रही है, जिसमें अनुष्का काफी खुश लग रही हैं, साथ ही मां बनने की खुशी क्या होती है, ये अनुष्का के चेहरे से साफ झलक रहा है, बता दें ,कि इस फोटो को विराट कोहली ने शेयर किया है।  विराट ने फोटो को शेयर करते हुए इंटरनेशनल वुमन डे विश किया है।

विराट ने अपनी बेटी और अनुष्का की फोटो को शेयर करते हुए  कैप्शन में लिखा है- ‘बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। ये किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप ये समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी एक महिला दिवस मुबारक हो।”

अनुष्का शर्मा ने बेटी और पति विराट संग शेयर की फोटो, फैंस को बताया अपनी

आपको बता दें कि अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था, लेकिन अभी तक फैंस को उनकी बेटी के चेहरे की झलक देखने को नहीं मिली है। लेकिन विराट कोहली  की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।