
बिग बॉस 14 खत्म होते ही अब रोहित शेट्टी लेकर आने वाले हैं अपना शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ जो कि दर्शकों का एक बार फिर से मनोंरंजन करेगा।
खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट कौन होंगे?
खबरों की मानें तो बिग बॉस-14 में सुर्खियां बटोरने
के बाद रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला खतरों के खिलाड़ी 11 में धमाल मचाते हुए नजर
आने वालें हैं। मीडिया रिर्पोट के मुताबिक
ये कपल खतरों के खिलाड़ी 11 में भी फैंस का दिल जीतने की
तैयारी में लगा हुआ है। इसके अलावा कुल्फी कुमार बाजेवाला में सिकंदर सिंह गिल का
रोल निभाकर फेमस हुए मोहित मलिक भी जल्द ही अब इस रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते
हैं।
खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग- इस साल समर में सीजन 11 की शूटिंग शुरू की जाएगी, इसे विदेश में शूट करने की योजना है और हर सीजन में रोहित ऐसा करते आए हैं। फिलहाल मेकर्स ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जो सेफ हो क्योंकि इस बार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए शो को शूट किया जाना है।
कब ऑनएयर होगा खतरों के खिलाड़ी –रोहित शेट्टी अपना रियेलिटी शो जून या जुलाई की शुरुआत में ला सकते हैं, बता दें कि कोरोना के कारण इस शो को ऑन एयर होने में देरी होती दिखाई दी। साथ ही रोहित आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग में बिजी हैं। जी हां रोहित रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज जैसे चमकते सितारों के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें ये सभी सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई देगें। साथ ही कॉमेंड़ी किंग वरुण शर्मा और जॉनी लीवर भी फिल्म में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देगें।
Desperately waiting for the show