Roohi Movie Review : शानदार एक्टिंग और मजेदार डायलॉग्स का कॉम्बिनेशन है ‘रुही’

Roohi' trailer: Janhvi Kapoor tops social media trends as fans go LOL over  'Palat' scene with Rajkummar Rao and Varun Sharma | Hindi Movie News -  Times of India

लबें समय के बाद एक फिर से सिनेमाहॉल में खुशी की लहर देखने को मिल रही है, सूने पड़े थिएटर्स एक लबें समय के बाद चहकने को तैयार हैंं, और इसकी शुरुआत फिल्म ‘रुही’ ने कर दी है। क्योंकि फिल्म देखने का असली मजा तो थिएटर्स में हीं है। जो एक वीकेंड आउटिंग भी कही जा सकती है। साथ ही जो थिएटर्स में काम करने वाले हैं, उनकी जिंदगी पटरी पर लाने का भी जरिया है कि फिल्में थिएटर्स में रीलीज हों। और हम सब कोरोना के नियमों का पालन करते हुए बिना डरे मोबाइल पर चिपककर फिल्में देखने की बजाय थिएटर्स का रुख करें। ताकि जिसे हम सिनेमा कहते हैं, वो कहीं खो ना जाये। तो चलिये शेयर करने वाली हूं आपके साथ फिल्म ‘रुही’ का रिव्यु ताकि आप भी इस फिल्म को एजॉय कर सकें।

बात करें स्टार कास्ट की तो फिल्म में जानवीपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा दिखाई देनें वाले हैं।

रेटिंग : में इसे अपनी तरफ से 4 रेटिंग देना चाहुंगी।

Roohi movie review: Rajkummar Rao-Varun Sharma's equation stands out in  convoluted film, Janhvi Kapoor is average | Hindustan Times

कहानी – फिल्म की कहानी की बात करें तो ये शुरु होती है,पकड़वा विवाह से , जहां भावरा यानि राजकुमार राव और कट्टानी यानि वरुण शर्मा रहते हैं। इस गांव में अगवा करके विवाह करना आम बात मानी जाती है। राजकुमार राव और वरुण शर्मा एक अखबार के लिए काम करते हैं।  लेकिन साथ ही लड़कियों को किडनैप भी करते हैं और उनकी जबरदस्ती शादी करवाते हैं। और इनकी लाइफ में टर्निंग पोइंट तब आता है जब ये रूही यानि जाह्नवी कपूर को अगवा करते हैं। और इसके बाद कहानी शुरु होती है।

किरदार- फिल्म में इन तीनों के किरदार की बात करें तो राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा ने बहुत ही शानदार काम किया है, हालांकि जानवी कपूर की ये पहली हॉरर फिल्म है, इसके बावजूद अपने किरदार के साथ इंसाफ करती दिखाई दे रही हैं।  वहीं वरुण शर्मा और राजकुमार के  डायलॉग डिलीवरी आपको हसने पर मजबूर कर देंगे।  फिल्म के शुरुआत में ही इन  दोनों के जबरदस्त सीन्स हैं जो आपका ध्यान खींच लेते हैं। राजकुमार एक नोएडा के पत्रकार हैं जिन्हें सच्चे प्यार का इंतजार हैं, और उनके डॉयलॉग आपको लगेगा कि राजकुमार राव हर बार की तरह इस बार भी आपको हसाने से पीछे नहीं हट रहे। अपने किरदार में वो रंगे हुए नजर आ रहें हैं उन्हें देखकर आपको लगेगा की आप किसी गांव के लड़के को ही देख रहे हैं, उनका हेयर स्टाइल, कपड़ें उन पर सूट करते दिखाई दे रहें हैं।

Roohi Movie: Review | Release Date | Songs | Music | Images | Official  Trailers | Videos | Photos | News - Bollywood Hungama

वहीं जाह्नवी कपूर की बात करें तो फिल्म में उनके कम डायलॉग हैं, लेकिन अपनी आंखों और बॉडी लैंगवेज से वह दर्शकों के साथ अच्छे से इंटरैक्ट करती दिखी हैं। एक सहमी, डरी लड़की से अचानक चुड़ैल बन जाना इस ट्रांसफॉर्मेशन को जाह्नवी ने बखूबी निभाया है। अपने किरदार के लिये  जाह्नवी ने फेस एक्सप्रेशन्स पर बहुत काम किया है। और यही वजह है कि फिल्म में उनका काम दिखाई दे रहा है।

Roohi Full Movie Download Free In HD 480p, 720p

हार्दिक मेहता ने शानदार डायलॉग्स के साथ फिल्म को दर्शकों के सामने पेश किया है। जो आपको हसने पर मजबूर कर देंगे, वरुन शर्मा के डायलॉग्स हो या राजकुमार राव के फिल्म इनके डायलॉग्स की वजह से ही इतनी मजेदार है।

Watch: Trailer of Janhvi Kapoor, Rajkummar Rao's 'Roohi' packs plenty of  scares | Bollywood – Gulf News

गानों की बात करें तो फिल्म में गानें अच्छे हैं जो दर्शकों को फिल्म में म्यूजिक की कमी को महसूस नहीं होने देते, साथ ही गानों में जानवी कपूर का हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।

क्यों देखें- थिएटर्स खुलने के बाद एक अच्छी एंटरटेनिंग फिल्म आई है जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं।  अगर आपको स्त्री फिल्म पसंद आई थी तो ये फिल्म भी आपके लिये पैसा वसूल होगी। फिल्में देखने का असली मजा सिनेमाहॉल में ही है, तो छोडिये मोबाइल की दुनिया और अपने परिवार के साथ हंसी के ठिठोले लीजिए सिनेमाहॉल में, लबें समय स्ट्रेस भरे इस माहौल में ये एंटरटेनिंग फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
Film Review By – Kalpana Chauhan

6 Comments

  1. Movie review padhne ke bad aisa lagta hai. Movie bahut achi hai. Isko cinema ghar me jakar dekhna chaiye…..

Comments are closed.