चंढीगढ़ में जरुर घूमें ये ख़ास खूबसरत जगहें ….

Best Place in Chandigarh, Rock Garden, Chandigarh, Pinjore Gardens, Haryana,
Best Place in Chandigarh

आज हम आपको बताने वाले हैं, अपनी खूबसूरती और सफाई के लिए जाने वाले शहर चंड़ीगढ़ के बारे में। इस शहर की बात करें तो ये शहर बहुत ही उंचाई पर बसा और इसी कारण यहाँ मौसम हमेशा सुहावना रहता है। यहाँ पर अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको यहां नवम्बर से अगस्त के महीने में जाना चाहिए। क्योंकि सर्दियों में मौसम बहुत ही अच्छा होता है।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ शहर को फ़्रांस के वास्तुकारों ने सजाया संवारा। तो चलिये जानते हैं चंढीगढ़ की कुछ ख़ास जगहों के बारे में ताकि आप भी इस शहर की ओर रुख कर सकें।


पिंजौर गार्डन- बता दें कि 17 वीं शताब्दी के महान शासक औरंगजेब ने अपने एक वास्तुकार जिसका नाम नवाब फिदाई खान था, जिसने ये इस खूबसूरत बगीचे को बनवाया, जिसे आज हम सभी पिंजौर गार्डन के नाम से जाना जाता है।

ली कार्बुजिए – फ्रांस और स्विस वास्तुकारों ने ली कार्बुजिए का निर्माण किया, इस ईमारत को बहुत ही अच्छे ढंग से बनाया गया है। जो कि यहां पर आने वालों का दिल जीत लेती है।

सुखना झील- 1958 में सुखना झील को बनाया गया, ये झील खूबसूरत झीलों में से एक है, ये झील काफी खूबसूरत है। यहां आकर आपकी आखों को खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

रोज गार्डन – रोज गार्डन इस गार्डन का यह नाम हिन्दुस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नाम पर रखा गया है, तो आप भी जब कभी भी चंढीगढ जाये तो इस गार्डन को जरुर देखें।

संग्रहालय – चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 10 में बहुत ही अनोखा संग्रहालय आप देख सकते हैं, बता दें कि इस म्यूज़ियम की ख़ास बात यह है कि यहाँ डायनासोर के जीवाश्म मिलते हैं जिसे देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं।

रॉक गार्डन- रॉक गार्डन दुनिया के सबसे ज्‍यादा फेमस गार्डन्‍स में जाना जाता है। इंडिया के मशहूर रॉक आर्टिस्‍ट नेकचंद ने वेस्‍ट मटीरियल से करीब 40 एकड़ में इस गार्डन को तैयार किया था।रॉक गार्डन में आपको ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जिन्‍हें देखकर आपको लगेगा कि इन चीजों को आप कई बार कबाड़े में फेंक देते हैं। इन्‍हीं वेस्‍ट मटीरियल से पूरे रॉक गार्डन को तैयार किया गया है। इसी तरह यहां एक ऊंची सी दीवार है, जिसे इलेक्ट्रिकल वेस्ट में निकलने वाली चीजों से तैयार किया गया है।

तो अगली बार चंडीगढ़ जाने का प्लान करें तो इन जगहों पर जाना ना भूलें, आपको ये लेख कैसा लगा हमें कॉमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।