क्या चुपके-चुपके शादी के बंधन में बंध चुके हैं दिशा परमार और राहुल वैध ? देखें फोटाज

Disha Parmar, Rahul Vaidva, Music Video,Shoting, Bigg Boss14,
Disha Parmar Rahul Vaidya

बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14) में दिखाई देने वाले राहुल वैद्य ( Rahul Vaidya) और दिशा ( Disha Parmar) परमार की शादी की वायरल फोटोज ने  फैंस को झटका दे दिया है। जी हां सही सुना आपने शादी को लेकर ये कपल काफी दिनों से चर्चा में थे। और अब इन दोनों की फोटोज  सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गयी हैं। सभी को लग रहा है कि चुपके-चुपके ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

वैसे तो आप सभी जानते ही हैं, कि बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14) के बाद से राहुल और दिशा को काफी फें मिला है। बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार किया था। और दिशा ने जवाब में हाँ कहा था।  बिग बॉस के बाद दोनों को कई जगह साथ देखा गया, अब ऐसे में राहुल वैद्य और दिशा परमार की दूल्हा-दुल्हन बने  हुए फोटोज को देखकर फैंस का यही सवाल है कि क्या ये इन दोनों ने चुपके-चुपके शादी कर ली है। फोटोज में राहुल वैद्य और दिशा परमार दूल्हा-दुल्हन बने हुए मंडप में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आपकी जानकरी के लिये बता दें कि दरअसल जल्द ही राहुल वैद्य और दिशा परमार एक म्यूजिक वीडियो (Music Video) में नजर आने वाले हैं,  और इसी की शूटिंग के चलते दोनों दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। गाने को शूट नॉर्थ इंडिया ( North India) में किया जा रहा है।  यानि बिग बॉस ( Bigg Boss14) के बाद अब आप इन दोनों को म्यूजिक वीडियो ( Music Video) में नैन मटका करते देखेंगे।