
मंदिर तो आप सभी ने देखे होगें लेकिन क्या आपने सोने का मंदिर देखा है, जहां आपके स्वागत के लिये सोने के गहने पहने हुए अप्सरा खड़ी हो अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोने से बना हुआ है। जिसे बनाने के लिए 15 हजार किलो सोना प्रयोग किया गया। जी हां शायद आपको यकीन ना हो लेकिन ये सच है कि भारत में एक ऐसा मंदिर है जो कि सोने से बनाया गया है, जिसकी खूबसूरती दिखते ही बनती है। तो चलिये देर किस बात की है जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी हुई कुछ ख़ास बातों के बारे में । ये मंदिर तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मौजूद है जिसे महालक्ष्मी स्वर्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को बनाने में तकरीबन 300 करोड़ रूपये लगे थे, और ये 100 एकड़ की ज़मीन में फैला हुआ है। मंदिर के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है जो कि आपका मन मोह लेगी। यहां का नजारा इतना सुंदर है कि आप इस मंदिर में सब भूलकर सिर्फ माता लक्ष्मी में खो जायेंगे। मंदिर के पास एक सरोवर भी बहता है जो कि इस मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इस सरोवर में सभी नदियों का पानी आता है। जिसकी वजह से इसे सरोवर को तीर्थम सरोवर भी कहते है।
आपको बता दें कि इस मंदिर का निर्माण 2007 मे किया गया था, और हर साल यहां लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। इस मंदिर की ख़ास बात ये है कि मंदिर में की सभी चीजें सोने से बनी हुई हैं, चाहे वो दीवारें हो या दरवाजे। इसके अलावा इस मंदिर की एक और ख़ास बात है जो आपको काफी पसंद आयेगी जब आप इस मंदिर में प्रवेश करते हैं तो आपके स्वागत के लिये एक अप्सरा भी खड़ी नज़र आएगी। जो ऊपर से लेकर नीचे तक सोने के गहनों से सजी होती है। तो आज हमने एक ऐसे खूबसूरत मंदिर की सैर की जिसकी शोभा देखते ही बनती है। तो जब भी आप तमिलनाड़ु जायें तो इस मंदिर के दर्शन करना ना भूलें जो आपको अलग ही अनुभव करायेगा।