
बॉलीवुड़ में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाये जाने वाले अक्षय कुमार अपने स्टंट और एक्शन फिल्मस को लेकर आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। आजकल अक्षय कुमार अपनी अप्कमिंग फिल्म बेल बॉटम को लेकर चर्चा में हैं। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ एक स्पाई थ्रिलर है जो कि अगले महीने रिलीज होगी।
हाल ही में फिल्म के टीज़र पोस्टर को भी दिखाया गया है। अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि जल्द ही ‘बेल बॉटम’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करेगी। गोल्ड फिल्म स्टारर ने टीज़र पोस्टर को कैप्शन दिया, “मिशन: टू एंटरटेन यू ऑन द बिग स्क्रीन” विशेष रूप से, फिल्म पहले इस साल 27 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोविड के चलते फिल्म की रिलीज रोक दी गयी थी। अब इस फिल्म को 12 अगस्त को रिलीज किया जायेगा फिल्म में अक्षय कुमार भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RA&W) के एजेंट के किरदार में नजर आने वाले हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं, यानि फिल्म की स्टार कास्ट काफी सुपर डुपर होने वाली है। । वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो ये सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म ‘बेल बॉटम’ को लेकर कहा जा रहा था कि इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है । लेकिन फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और पैन स्टूडियोज़ के फाउंडर जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जायेगा, बस कुछ दिन का इंतजार करना होगा।
वहीं अक्षय कुमार की बात करे तो अक्षय कुमार बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी झोली हमेशा फिल्मों से भरी रहती है। अक्षय कुमार बेल बॉटम के अलावा सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, राम सेतु, रक्षा बंधन और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।