
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा के नये सीजन की शुरुआत 12 अगस्त को हो सकती है। शो को हर बार की तरह इस बार भी कपिल शर्मा ही होस्ट करेंगे। लेकिन फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर इस बार शो में मेहमान के तौर पर कौन से नये चेहरे दिखाई देंगे। लेकिन बता दें कि इस बार शो की ओपनींग होने वाली है काफी धमाल भरी जी हैं सही सुना आपने 12 अगस्त को इस शो पर आने वाले हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार क्योंकि खिलाडी कुमार की आने वाली है फिल्म ‘बेल बॉटम’ जिसके प्रमोशन के लिये वो कपिल के शो पर जाने वाले हैं। यानि काफी लंबे समय के बाद दर्शकों को मिलेन वाला है एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद ‘बेल बॉटम’ पहली बड़ी फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीँ इस फिल्म का ट्रेलर 3 अगस्त को यानी आज रिलीज किया जायेगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शो के मेकर्स ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोमो इंटरनेट पर जारी किया था। जिसमें भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह नजर आये, लेकिन इस शो में इस बार आपको एक नया चेहरा देखने को मिलने वाला है और वो है सुदेश लहरी जो कि इस टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। तो फिर देर किस बात कि है इंतजार कीजिये 12 अगस्त को एंटरटेनमेंट की सुपरडोज का और ऐसी ही चटपटी खबरों के लिये बने रहिये केसीटीआरा न्यूज के साथ ।