
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार शादी के बाद खूब सुर्खियां बटौर रही हैं, शादी के बाद दिशा अलग- अलग अंदाज में फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। हाल ही में दिशा की एक फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है पिंक साड़ी में उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दिशा का ये फोटोशूट काफी खूबसूरत लग रहा है, दिशा नई-नवेली दुल्हन के रूप में काफी सुंदर लग रही हैं, इस फोटोशूट में दिशा ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपने ब्लाउड का बैक डिजाइन भी दिखाया है। वह ऑरगेंजा साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को दिशा ने कुछ ही घंटे पहले शेयर किया लेकिन अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
बता दें कि दिशा का ये शादी के बाद पहला फोटोशूट है। । कुछ दिन पहले राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और दिशा जल्द ही हनीमून पर जाएंगे, लेकिन इन दोनों ने किसी के साथ भी अपना हनीमून प्लेस शेयर नहीं किया है।