सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में एक साथ फिर से धंमाल मचायेंगे नकुल- दिशा परमार

Disha Parmar Bade Achhe Lagte Hain Show
Disha Parmar Bade Achhe Lagte Hain Show

जल्द ही एकता कपूर अपने सुपरहिट सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ को एक बार फिर से पर्दे पर लेकर आने वाली हैं, इसके लिये शो के मेकर्स  ने लीड एक्टर के  लिए नकुल मेहता का चुनाव किया है।  ख़बरों की मानें तो शो के मेकर्स नकुल मेहता के अपोजिट दिव्यांका त्रिपाठी को कास्ट करने का सोच रहे थे। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने इस शो के लिये मना कर दिया, उन्होंने कहा कि नकुल के साथ  उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग पसंद नहीं करेंगे। इतना ही नहीं दिव्यांका के बाद शो के लिए देवोलीना का नाम आया लेकिन वह भी शो में परफेक्ट नहीं बैठ पाईं।

अब इस सबके बीच बताया जा रहा है कि शो में नकुल मेहता के अपोजिट अब  दिशा परमार नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि ये दोनों तकरीबन 8 साल के बाद एक साथ फिर से साथ काम करेंगे। इससे पहले राहुल और दिशा को  सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में एक देखा गया था। फिर से इन दोनों को एक साथ देखना इनके फैंस के लिये थोड़ा खुशी भरा हो सकता है,   और कहा जाता है कि इस बार भी इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलने वाला है।

आपको बता दें कि दिशा परमार को आखिरी बार जी टीवी के सीरियल वो अपना सा में देखा गया था। यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ उनके करियर में  किक का काम करने वाला है।  अब दिशा को फैंस का कितना प्यार मिलता है ये तो शो के आनएअर होने पर ही पता चलेगा। ऐसी ही चटपटी खबरों के लिये बने रहें केसीटीआरा न्यूज के साथ ।