सूरत के स्कूलों में ‘कोरोना की एंट्री’:स्कूल खुले महज 15 दिन भी नहीं हुए कि सूरत में 11वीं की दो छात्राएं और 10वीं का छात्र कोरोना पॉजीटिव हुए

गुजरात में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुले अभी पंद्रह दिन भी नहीं हुए कि छात्रों में कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। पिछले दो दिनों में लिंबायत के सुमन स्कूल में 10वीं के स्टूडेंट और सिंगापुर के शारदा विद्यामंदिर में 11वीं दो छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों स्कूल सात दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इनमें छात्राओं को दो दिनों से बुखार था, वहीं 10वीं के स्टूडेंट के सिर में दर्द था।

अन्य छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव
पालिका की टीम ने जब पॉजीटिव आए बच्चों के घरवालों की जांच की तो पता चला कि तीनों के परिवारों के हर सदस्य वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं, लेकिन उन्हें सावधानी रखने की हिदायत दी गई है। दोनों छात्रों की ट्यूशन क्लास भी सात दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। राहत की बात ये है कि इन दोनों छात्रों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले 42 अन्य छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मंगलवार को लिंबायत के सुमन स्कूल में जिस छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसके परिवार के सभी सदस्यों ने भी वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थी। हालांकि, नगर पालिका ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि जब परिवार में कोई भी प्रभावित नहीं हुआ तो तीन पॉजिटिव छात्रों का परिवार कैसे संक्रमित हो गया।

स्कूलों में जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने का आदेश नगर पालिका ने स्कूलों में ‘क्लीन सेफ्टी शील्ड कमेटी’ बनाने के आदेश दिए हैं। प्राचार्य की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी को अपने स्कूल आने वाले छात्रों का रजिस्टर मेंटेन करना होता है, जिसमें हर छात्र स्वस्थ्य हों, स्कूल के दरवाजे-खिड़कियां खुले हों… जैसी बातों का ध्यान रखना होता है। छात्रों से कहा जा रहा है कि अगर उन्हें सर्दी-जुकाम है तो वे स्कूल न आएं।