
फलों को हमारी सेहत के लिये काफी अच्छा माना जाता है, इनसे मिलने वाले पोषक तत्व हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। फलों में विटामिन, फाइबर, फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाये जाते हैं जो हमारे स्वास्थय के लिये अच्छे माने जाते हैं। लेकिन इस सब के बावजूद फलों को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिये, फलों को सुबह उठते ही खाली पेट खाना सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता। ऐसे में फल फायदे की जगह आपको कई नुकसान देते हैं। तो चलिये जानते हैं कि अगर आप खाली पेट फलों का सेवन करते हैं तो क्या –क्या परेशानियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं।
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम- अगर आप सुबह खाली पेट फलों का सेवन करते हैं तो आपको से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है, जिसकी वजह से आप पूरा दिन एनर्जी की बजाय थका हुआ महसूस करते हैं। इसलिये खाली पेट फलों का सेवन करने से बचें।
क्रेविंग – खाली पेट फलों को खाने से शरीर को पूरी एनर्जी और पोषण नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से क्रेविंग बढ़ जाती है, और ऐसे में आप ना चाहकर भी जंक फ़ूड खाने पर मजबूर हो जाते हैं।
पेट में सूजन – खाली पेट फलों का सेवन करने से पेट बहुत ज्यादा भरा हुआ लगता है ऐसे में आपके पेट में सूजन आने की संम्भावना बढ़ जाती है।
तो आप भी अगर ये गलती कर रहे हैं तो आज से ही खाली पेट फलों का सेवन बंद कर दीजियें ताकि आप इन सभी परेशानियों से बच सकें।
Thank for this news
Thank for this news