एक बार चार्ज करो और 120 किलोमीटर तक का सफर करो तय

EV Expo 2021 Pragati Maidan, New Delhi
EV Expo 2021 Pragati Maidan, New Delhi

दिल्ली- प्रगतिमैदान: कल से चल रहे ई व्हीकल एक्सपो का आनंद लेना है, तो चले आइए नई दिल्ली के प्रगति मैदान में जहां आपको 11वां इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो-2021 चल रहा है, जहां बैटरी से चलने वाले एक-से-एक रंग-बिरंगे और स्टाईलिश स्कूटर और बाईक्स आपका मन मोह लेंगें।

दिनोंदिन पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली और एनसीआर और अन्य राज्यों की ई-व्हीकल कंपनियों ने लोगों एक्सपो में से बढ़कर एक माॅडल लांच कर दिए हैं।

इसमें से कुछ व्हीकल एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर का सफर तय कराएंगें। इनमें से कुछ हाई-स्पीड हैं, तो कुछ लो स्पीड। कीमत आपकी च्वाईस और माॅडल पर, जिसमें सब्सिडी भी शामिल है। कुल-मिलकार कहें तो फायदे का सौदा है।

चार घंटे में चार्ज: अलटिस आॅटो साॅल्यूशन ने पहले दिन दो ई बाईक को लांच किया। लिथियम आयम बैटरी वाली ई-बाईक तीन से चार घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। जो 120 किलोमीटर तक का माईलेज देगी। और स्पीड की बात करें तो यह 60 से 75 किमी प्रतिघंटा तक चलेगी। ई-बाईक की असल कीमत 80 से 90 हजार रुपए है, जो दिल्ली में आपको सब्सिडी के बाद और सस्ती मिलेगी।

80 की स्पीड से दौड़ेगी बाईक: दिल्ली की कंपनी रेमोटाॅस इंडिया ने एक्सपो में शुक्रवार को ई-बाईक लांच की। जो लगभग 1.05 लाख रुपए की है। यह एक बार सिंगल चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक दौड़ेगी, जो इसकी सबसे तेज स्पीड है। बिना चाबी के आॅन होने वाली इस बाईक में आपको अलाॅय व्हील के साथ डिस्क बे्रक मिलेंगें। खासियत: ई-व्हीकल एक्सपो में लगभग देशी-विदेशी 80 कंपनियां शामिल हैं, जो एक्सपो में नए ई-व्हीकल प्रदशित करने के साथ ही व्हीकल टैक्नोलाॅजी को प्रदर्शित कर रही हैं।
कल एक्सपो का आखिरी दिन: अगर अभी तक आप अपने पसंदीदा ई-व्हीकल को लेने की सोच रहे हैं, तो आपको एक्सपो में जरूर जाना चाहिए। प्रगति मैदान के हाॅल नं. 3 में एक्सपो लगा हुआ है। और लोगों के लिए प्रवेश एकदम निशुल्क है। ध्यान रहे कोरोना की सावधानियां जरूर बरतें।

1 Comment

Comments are closed.