
निर्देशक रंजीत एम तिवारी (Ranjit M Tewari) और निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख की पूजा एंटरटेनमेंट और निखिल अडवानी की एमी एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘बेल बॉटम’ तारीफ की हकदार है । जब कई जाने-माने फिल्मकारों ने अपनी बड़ी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए ओटीटी का सहारा लिया , तब ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने बेल बॉटम को सिनेमाघर में रिलीज करके सिनेमाघरों की खोई हुई रौनक को दोबारा लौटाया । 2 साल से हम घरों में ही फोन पर मूवीज देख रहे थे, लेकिन लबें अरसे के बाद फिर से सिनेमाघर खुल चुके हैं, क्योंकि फिल्म देखने का असली मजा तो सिनेमाघरों में ही है। बैल बॉटम में आपको मिलेगा देशभक्ति और फैमिली टच तो चलिये जानते हैं कि आखिर क्यों देखें बेल बॉटम।
बात करें फिल्म की कहानी कि तो ये एक रॉ ऐजेंट की कहानी जिसमें ना सिर्फ प्लेन के पैसेंजर बचा लिये जाते हैं, बल्कि उस प्लेन को अगवा करने वाले आतंकवादियों को भी पकड़ लिया जाता है। फिल्म में लारा दत्ता, अक्षय कुमार, वानी कपूर, हुमा खुरेशी जैसे कलाकार आपको देखने को मिलेगें, सभी ने अच्छा अभिनय किया है, फिल्म की कहानी सन् 1978 पर आधारित है, जहां आतंकियों द्रारा प्लेन को हाइजेक्स कर लिया जाता है इसी पर फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। पूरी कहानी जानने के लिये आपको करना पड़ेगा सिनेमाहॉल का रुख़।
फिल्म में रॉ ऐजेंट का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार ( अंशुल मल्होत्रा) का जांबाज किरदार आपको जरुर पसंद आयेगा, साथ ही फिल्म के डॉयलॉग भी बीच-बीच में आपको हंसाने का काम करेंगे। वहीं बात करें फिल्म में लारा दत्ता की तो हर कोई उनके लुक को लेकर हैरान है, हांलाकि फिल्म में उनकी डॉयलॉग डिलीवरी कम हैं इसके बाबजूद उनका लुक आपको भायेगा। इसके अलावा फिल्म में आपको गानें कम देखने को मिलते हैं इसके बाबजूद भी आपको फिल्म बोर नहीं करती ह।
फिल्म में सीन्स के साथ बैकराउंड म्युजिक आपको बांधे रखता है, अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के लिये जाने जाते हैं, और इस बार भी उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, उनकी मेहनत देखते ही बनती है कि वो अपने प्रोफेशन से कितना प्यार करते हैं। और ऐसा आपको इस फिल्म को देखने बाद खुद पता चल जायेगा। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है। यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि रंजीत तिवारी ने फिल्म को अच्छी तरह से दर्शकों के सामने परोसने का प्रयास किया है।
वानी कपूर के सीन्स कम हैं लेकिन फिल्म में उनका लुक अच्छा दिखाई दे रहा है। यानि अगर हम आपको कहें कि इस फिल्म को आप क्यों देखें तो हम कहना चाहेंगे कि अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं, और उनकी कमाल की एक्टिंग देखना चाहते हैं तो आप जरुर इस फिल्म को देखें। दूसरी बात जो मजा सिनेमाघर में फिल्में देखने का होता है वो फोन पर नहीं तो इस वींकेंड आप इस फिल्म को जरुर देख सकते हैं । हमारी तरफ से इस फिल्म को 4 स्टार मिलते हैं। तो आप भी अपनी फैमिली के साथ जरुर देखें ‘बैल बॉटम’ और वीकेंट करें इंजॉय ।