केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायुसेना स्थल हिंडन में हिंदी पखवाड़ा समापन कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कविता पाठ , भजन गायन, हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी, कथा वाचन, हिन्दी ज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, सुलेख, देश भक्ति गीत गायन, समूह गीत गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय के समस्त कार्मिकों के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी कार्मिकों ने भाग लिया। सभी कर्मियों को राजभाषा शपथ भी दिलवाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपप्राचार्य शिवकुमार शर्मा ने मौजूदा समय में हिंदी की प्रासंगिकता के संदर्भ में अपने विचार वयक्त करते हुए विद्यार्थियों को हिंदी का दैनिक जीवन में अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया साथ ही हिन्दी के विपुल साहित्य से शिक्षा प्राप्त करने की सीख दी। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरुस्कार वितरीत किए गए, साथ ही छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित करके उनको प्रेरित किया गया।
पुरुस्कार वितरण समारोह में संस्था प्राचार्या शोभा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व बताते हुए कहा की हिंदी हमारी राजभाषा है और यह संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। हम सब का कर्तव्य है की हिंदी को अधिक से अधिक सशक्त बनाने हेतु सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए और इसके उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रभारी रमाकांत शर्मा द्वारा किया गया।