जानें इंदिरा एकादशी के व्रत का महत्व, और किस मुहर्त में करें पूजा

ekadasi
ekadasi

हर महीने के दोनों पक्षों में ग्यारहवीं तिथि को एकादशी का व्रत किया जाता है। क्या आपको पता है कि साल में 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। और  आश्विन महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है।  बता दें कि इस महीने इंदिरा एकादशी 2 अक्टूबर 2021 को पड़ने वाली है।  साथ ही ये पितृ पक्ष में पड़ने वाली है इसलिये इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

शास्त्रों की मानें तो एकादशी को सभी व्रत में श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही  कहा जाता है कि जो लोग इस एकादशी के दिन व्रत और पूजा करते हैं उनके जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इंदिरा एकादशी के व्रत से जुडी ये खास बातें

इंदिरा एकादशी शुभ मुहूर्त
आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 01 अक्टूबर 2021 को रात 11 बजकर 03 मिनट से शुरू होगी।और  एकादशी तिथि 2 अक्टूबर 2021 रात को 11 बजकर 10 मिनट पर खत्म होगी। एकादशी व्रत 03 अक्टूबर 2021 को  सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 27 मिनट तक  रहेगा।

पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी को अगर आप नियम और  निष्ठा के साथ करते हैं तो  मोक्ष की प्राप्ति होती है। यदि कोई शख्स एकादशी व्रत करके उसका पुण्य पितरों को समर्पित करता है तो पितृ को मोक्ष मिलता है।  एकादशी का व्रत श्री विष्णु के लिये किया जाता है।  और इस व्रत को करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।