भारत में अफगानी आतंकवादियों के घुसने की खबर सामने आ रही है, बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने इसके चलते अलर्ट जारी कर दिया है। एजेंसियों के मुताबिक, देश में किसी बड़े हमले की साजिश की आशंका जताई जा रही है। खबरों की मानें तो आतंकी मिलिट्री कैंप और बड़े सरकारी संस्थानों को टारगेट कर सकते हैं।
वहीं अफगानी आतंकियों को भारत में घुसाकर वापस लौट रहे पाकिस्तानियों और भारतीय सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर होने की खबरे भी चर्चा में बनी हुई हैं। पको बता दे कि इस एनकाउंटर में एक भारतीय सिपाही के जख्मी होने की भी खबर है। अफगानी आतंकियों के पास घातक हथियारों से लैस हैं।
साथ ही जम्मू-कश्मीर में मौजूद सभी आतंकवादियों के द्रारा इन अफगानी आतंकियों तक मदद पहुंचाए जाने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक उरी सेक्टर के अंनगूर पोस्ट पर जाल काटकर पाकिस्तान की ओर से अफगानी आतंकियों की घुसपैठ कराई गई है।
जिसके बाद से आर्मी ने इन आतंकियों की तलाश जारी कर दी है। एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। . उरी सेक्टर में शुरु हुए सर्च ऑपरेशन को 5 दिन हो गए हैं। यहां पर टेलीफोन और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए सीमावर्ती शहर में सभी दूरसंचार सुविधाओं को स्थगित कर दिया गया था।