बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स जंगल में रहकर मचायेंगे धमाल, ये नये चेहरे होने वाले हैं बिग बॉस 15 का हिस्सा

इस बार का बिग बॉस 15 होने वाला है काफी हटकर जी हां इस कंटेस्टेंट्स बिग बॉस15 में मचाने वाले हैं जमकर धमाल और वो भी मुश्किलों के साथ। आपको बता दें कि बिग बॉस 15 का प्रोमो सभी को काफी पसंद आ रहा है। कुछ दिन पहले ही एमपी में बिग बॉस 15 की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स के नाम रिविल किये गये।

और वहीं अब इस शो में  चार और स्टार्स के नाम जुड़ चुके हैं।  हाल में कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो रिलीज़ किया है, जिसमें ये चारों स्टार्स जंगल में घूमते नजर आ रहे हैं।  लेकिन प्रोमो में आपको किसी का भी पूरा चेहरा देखने को नहीं मिलने वाला जो कि सिक्रेट रखा गया है। प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश बेग लेकर जंगल में घूमती नजर आ रही हैं।

इसेक अलावा  करण कुंद्रा और सिंबा नागपाल निशाना लगाते नज़र आ रहे हैं। साथ ही प्रोमो में ‘तितलिया वरगा’ गाने की सिंगर अफसाना ख़ान की एक झलक भी आपको देखने को मिलेगी।

बता दें कि शो में बिग बॉस 15 में बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज़ के बड़े भाई उमर रियाज़, टीवी एक्ट्रेस सोनल बिष्ट, एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेट शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट, और  बिग बॉस ओटीटी के प्रतीक सहजपाल भी धमाल मचाने वाले हैं।

साथ ही एक्ट्रेस रेखा भी अपनी आवाज का जादू बिखेरती दिखाई देने वाली हैं। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस बार बिग बॉस 15 में ये काफी अलग होने वाला है।