आंखों से जुड़ी परेशानी अब धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। कई बार हम अपनी आखों की केयर नहीं करते जिसकी वजह से आखों की रोशनी कम होती जा रही है। देर रात टीवी देखना, मोबाइल का यूज करना।
या फिर लैपटॉप पर काम करने से भी हमारी आखों का नुकसान पहुंचता है। आपको बता दें कि देश में पिछले 15-16 महीनों में देश के 28 करोड़ लोगों को चश्मा लगाया गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखों की परेशानी कितनी बढ़ती जा रही है । तो चलिये जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स जिनको डाइट में शामिल करने से आपकी आखों की रोशनी सही बनी रहती है।
हरी सब्जियां
आंखों के लिये, हरी सब्जियों को काफी फायदेमंद माना गया है। बता दें कि हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी तेज होती ही है, इसके अलावा हरी सब्जियां इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती हैं। इसलिए जितना हो सके अपनी डाइट में पालक, ब्रोकली, बथुआ, सलाद पत्ती आदि को जरुर शामिल करें। ताकि आपकी आंखो की रोशनी सही बनी रहे।
आंवला –आंवला खाने से कई लाभ मिलते हैं। साथ ही आंवला आंखों के लिए भी अच्छा माना जाता है। आंवले में विटामिन ए, सी पाया जाता है। इसलिए आपको आंवले को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिये, आप आंवले का जूस, मुरब्बा, कैंडी आदि खा सकते हैं।
गाजर- आपको बता दें कि गाजर में विटामिन ए पाया जाता है। साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट होता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। साथ ही कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
एलोवेरा– एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड के साथ –साथ ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट होत हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए आप एलोवेरा जूस को भी अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।