योग संस्कृति उत्थान पीठ की, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Zoom Meeting
Zoom Meeting

ज़ूम एप पर आयोजित हुई। यह बैठक योग संस्कृति उत्थान पीठ के चेयरमैन डॉ राजेश बत्रा के निर्देशन में हुई। योग संस्कृति उत्थान पीठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ आलोक कौशिक ने बताया कि इस मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे और सभी ने विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखें ।

जिसके अंतर्गत नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं आगामी प्राकृतिक चिकित्सा दिवस को कैसे मनाया जाए एवं वैलनेस केयर पत्रिका को और अधिक उपयोगी कैसे बनाया जाए इस पर विचार किया गया।

डॉ राजेश बत्रा ने सभी के सामने संस्था की आगामी गतिविधियों के बारे में प्रस्ताव रखा एवं पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी । डॉ बत्रा ने वैलनेस केयर पत्रिका के आगामी अंकों में सभी से लेख और सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी लेख आदि हमें भेज सकता है।

कोरोना काल के दौरान संस्था के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी एवं संभावित तीसरी लहर के लिए संस्थान द्वारा क्या कार्य किए जाएं इसके बारे में विचार विमर्श किया। डॉ आलोक कौशिक ने सभी स्थितियां सही होने पर योग संस्कृति उत्थान पीठ द्वारा ऑफलाइन कार्यक्रम करने के बारे में जानकारी दें एवं सुझाव दिए।

डॉ किरण रावत ने योग संस्कृति उत्थान पीठ के साथ मिलकर कार्यक्रम कराने के लिए सुझाव दिए। डॉ हरीश यादव ने योग संस्कृति उत्थान पीठ के साथ विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक चिकित्सा कैंप आयोजित करने को कहा ।

डॉ रमाकांत जाधव वैलनेस पत्रिका नए सदस्य बनाने पर जोर दिया। बैठक में योग संस्कृति उत्थान पीठ के ट्रस्टी यशपाल जी,डॉ नरेश शर्मा, रवि प्रकाश ,मदन गोपाल राम हरि  मीणा आदि उपस्थित थे।

1 Comment

Comments are closed.