हेमा मालिनी मना रही हैं आज अपना 73वां जन्मदिन, जानें ड्रीम गर्ल के करियर से जुड़ी ये ख़ास बातें

hema malini Birthaday
hema malini Birthaday

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज अपना 73वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर  उनके फैंस उनको जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। ड्रीम गर्ल  हेमा मालिने ने अपने दौर में काफी नाम कमाया और यही वजह है कि उनके फैंस उनको आज भी प्यार देते हैं। तो चलिये जान लेते हैं हेमा मालिनी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

एक फिल्म निर्माता के तौर पर भी जानी जाती हैं:

हेमा मालिनी सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही काम नहीं किया बल्कि वो एक फिल्म निर्माता के तौर पर भी जानी जाती हैं। इसके साथ ही वो एक बेहतरीन क्‍लासिकल डांसर भी हैं।  हेमा जितनी हुनर एक्टिंग में रखती हैं। उतना ही वो राजनीति के प्रोफेशन में भी माहिर है।

साल 2019 में हेमा को लोकसभा चुनावों में सफलता मिली:

जी हां  हेमा मालिनी साल 2004 में राज्यसभा में सांसद के तौर पर भाजपा में शामिल हुईं। इसके बाद 2010 में हेमा भाजपा की महासचिव नियुक्त की गईं। 2014 में हेमा को लोकसभा का सदस्य चुना गया। इसके बाद उन्होंने बड़ी जीत हासिल की जी हां साल 2019 में हेमा को लोकसभा चुनावों में सफलता मिली ।

आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने अपने दौर में कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया, हेमा ने राजेश खन्ना के साथ 15 फिल्मों में काम किया। साथ ही शशि कपूर, शम्मी कपूर, संजीव कुमार, देव आनंद, जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन जैसे कई जानें मानें  स्टार्स के साथ काम किया।

ड्रीम गर्ल रको है लग्जरी कारों का शौक:

  क्या आप जानते हैं कि ड्रीम गर्ल हेमा लग्जरी कारों की शौकीन हैं, जी हां हेमा मालिनी ने कारों का कलेक्‍शन रखा हुआ है जैसे-  – ऑडी क्यू5, मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास  आदि।

फिल्म सीता और गीता और शोले ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल:

हेमा मालिनी ने अपने करियार की शुरुआत फिल्म “सपनों का सौदागर” से की थी, पहली फिल्म में ही हेमा को फैंस का काफी प्यार मिला, इसके बाद उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे,  उनकी फिल्म सीता और गीता और शोले ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हुई।