कोरोना वायरस का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 24.29 करोड़ पहुंच गये हैं। वहीं इस महामारी से अब तक 49.3 लाख से ज्यादा लोग जान गवा चुके हैं। वहीं अब तक 6.76 अरब से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन करा चुके हैं। बता दें कि ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शेयर किये हैं।
दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 45,380,032 और 735,169 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है :
शनिवार को यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर 24,29,18,979, 4,936,844 और 6,763,349,919 हो गई है।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के मुताबिक दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 45,380,032 और 735,169 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश माना जा रहा है।
वहीं अगर भारत की बात की जाये तो कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,143,236 मामलों के साथ दूसरे नबंर पर है:
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,143,236 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,711,843), यूके (8,730,715), रूस (8,041,581), तुर्की (7,800,766), फ्रांस (7,215,584), ईरान (5,844,589), अर्जेंटीना (5,278,910), स्पेन (4,997,732), कोलम्बिया (4,988,021), इटली (4,733,557), इंडोनेशिया (4,238,594), जर्मनी (4,452,547) और मैक्सिको (3,777,209) हैं।
वहीं और देशों में संक्रमितों का आंकड़ा :
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (605,139), भारत (453,042), मैक्सिको (285,953), रूस (224,369), पेरू (200,003), इंडोनेशिया (143,153), यूके (139,742), इटली (131,763), कोलंबिया (126,994), ईरान (124,928), फ्रांस (118,373) और अर्जेंटीना (115,819) शामिल हैं।
Sad news