Kartik 2021: कार्तिक महीने में जरूर करें ये काम, होगी शुभ फल की प्राप्ति

kartik-Month-Puja
kartik-Month-Puja

कार्तिक महीने का हिंदू धर्म में काफी  महत्त्व  माना जाता है, इस महीने में भगवान विष्णु कू पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस महीने में पड़ने वाली देवउठानी एकादशी के साथ ही मंगल कामों की शुरुआत हो जाती है।

. कार्तिक महीने में कुछ कामों को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है, तो चलिये जानते हैं कि कार्तिक महीने में आपको कौन-कौन से काम करने चाहिये ताकि आपको शुभ फल मिल सके।  हिन्दू धर्म में तुलसी की पूजा का विशेष महत्त्व माना जाता है, और तुलसी की पूजा का कार्तिक महीने में और भी ज्यादा  महत्व बढ़ जाता है, माना जाता है कि  भगवान विष्णु को तुलसी  बहुत प्रिय हैं।

शालिग्राम  भगवान विष्णु का अवतार माने गये हैं, और मां तुलसी का विवाह शालीग्राम के साथ हुआ है। इसलिए कार्तिक महीने में रोजाना तुलसी की पूजा करने से शुभ फल की मिलता है।

गंगा स्नान:

कार्तिक महीने के दिनों में गंगा स्नान करना चाहिये अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको  शुभ फल की प्राप्ति होती है।  

दीपदान:

कार्तिक महीने में दीपदान करने  का भी महत्त्व माना जाता है इन दिनों एक महीने तक जो लोग नदी में दीपदान करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। साथ ही हरि विष्णु की कृपा मिलती है।

जमीन पर सोना:

कार्तिक महीने के महीने में जमीन पर सोना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जमीन पर सोने से मन में अच्छे विचार आते हैं,  और अच्छे सपने आते हैं।