KBC 13: गीता सिंह गौर बनीं इस सीजन की तीसरी करोड़पति, क्या जीत सकेंगी 7 करोड़?

koun-banega-crorpati-show
koun-banega-crorpati-show

“कौन बनेगा करोड़पति” के 13वें सीजन में गृहणी गीता सिंह गौर ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं। और अब वो 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगी। वहीं मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर 8 नवंबर यानी सोमवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है।

जिसमें कैप्शन में लिखा गया है, ‘उम्र की सेकंड इनिंग, गीता हमारी नई कंटेस्टेंट हैं और हर गृहणी के लिए एक मिसाल.’ वीडियो में 53 साल की गीता सिंह गौर कहती हुई नजर आती हैं, “मैंने अपना पूरा जीवन बच्चों की परवरिश में बिताया है।अब मैं अपने जीवन की सेकंड इनिंग अपने लिए जीना चाहती हूं.” प्रोमो में गीता को आप  जीप चलाती हुये देख सकते हैं।

इतना ही नहीं प्रोमो में अमिताभ बच्चन खड़े होकर गीता सिंह गौर के लिए ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गीता, साहिल अहिरवाल और हिमानी बुंदेला के बाद सीजन की तीसरी करोड़पति हैं। बता दें कि  आगरा की रहने वाली हिमानी बुंदेला की आंखों की रोशनी साल 2011 में एक हादसे में चली गई थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए अपने इंटरव्यू में हिमानी ने कहा था, “शो में जाने से पहले मैं काफी डरी हुई थी, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वहां पर लोग मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे. क्या लोग मेरे प्रति सहानुभूति रखेंगे या अन्य कंटेस्टेंट की तरह ही समान व्यवहार करेंगे ? मगर मेरा यह डर खत्म हो गया, जब सब मेरे साथ नॉर्मल तरीके से ही पेश आये।

और इस शो में गीता गौर ने भी एक करोड़ जीतकर लोगों को मैसेज दिया है कि जिंदगी मेें हमेशा सीखते रहना चाहिये, क्योंकि ज्ञान कभी भी काम आ सकता है।