बाइक पर इस कपल ने पार कर दी सारी हदें-देखें विडियो

हाल ही में राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन में देर रात बाइक पर सवार एक जोड़े का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही देश की राजधानी में एक बार फिर रोड सेफ्टी के नियमों पर प्रशासन की लापरवाही को एक बहस मिल गयी है।Image result for road safety

दरअसल यह वाक्या कल यानि शुक्रवार रात का है जिसमें एक युवक और युवती की जोड़ी सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए रोमांस करते नज़र आए। बाइक पर युवती बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठी और युवक बाइक चला रहा है। लगभग 1 मिनट के इस वायरल विडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार युवती युवक को किस कर रही है। वहीं यह सब युवा के बाइक चलाने के दौरान ही हो रहा है।Image result for RAJOURI GARDEN VIRAL VIDEOराजधानी में इन दृश्यों को देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहाँ एक बार फिर दिल्ली में प्रशासन पर रोड सेफ्टी के नियमों को सख्ती से लागू ना कर पाने पर ताने कसे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस बाइक सवार युवक-युवती की भी कड़ी आलोचना की जा रही है।

बात यहाँ अश्लीलता की तो है ही साथ ही रोड सेफ्टी का मुद्दा भी बड़ा है। रोड सेफ्टी के नियमों के तहत अक्सर यह सलाह दी जाती है कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ ना केवल लोग इन नियमों की अनदेखी कर खुद की जिंदगी से खतरनाक खेल खेल रहे हैं बल्कि साथ ही रोड पर यह सब करते हुए आम लोगों का भी रोड पर चलना दूभर बना रहे हैं।

बात जब इस तरह के वायरल विडियो की आती है अक्सर लोग जोड़े को भला-बुरा कहने लगते हैं। पर युवा इस बात को नहीं समझते। उन्हें लगता है कि यह उनका निजी मामला है तो किसी को भी कुछ बोलने का अधिकार नहीं। यह मामला निजी जरूर है लेकिन यह सब यदि पब्लिक प्लेस पर किया जाए तो मामला निजी ना रहकर सार्वजनिक बन जाता है। रोड पर बाइक चलाते समय इस तरह निजी पलों को जीना एक दुर्घटना का कारक बन सकता है। यह ना सिर्फ केवल उस व्यक्ति के लिए घातक है जो यह कार्य कर रहा है बल्कि साथ ही रोड पर आम लोगों के लिए घातक है।

दिल्ली और मुम्बई जैसे शहरों में वैसे अब तो यह नज़ारे आम समझे जाते हैं। जहाँ जोड़े इस तरह की कार्यों में संलिप्त पाए जाते हैं। लेकिन जब मामला रोड सेफ्टी जैसे गंभीर मुद्दे से जुड़ा हो तो निश्चित ही प्रशासन को इस ओर ध्यान की आवश्यकता है।Image result for road safety

रोड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी इस तरह के वाक्यों से सामने आती है। दिल्ली जैसे महानगर में यदि इस तरह प्रशासन की लापरवाही सामने आती है तो छोटे शहरों में तो फिर यह सब आम बन कर रह जाएगा। वह भी यह तब है जब देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इस तरह के वायरल विडियो निश्चित ही सरकार, प्रशासन की साख खराब करते है। इसलिए प्रशासन को रोड सेफ्टी मुद्दों को और सख्ती से लागू करने की जरूरत महसूस होती है।