कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी आजकल सुर्खियों में बनी हुई है, दोनों के रिश्तेदारों को भी देखा गया है। साथ ही नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी के साथ राजस्थान के लिये रवाना हो गयी हैं। आपको बता दें कि इस सबके बीच गेस्ट लिस्ट पर भी ध्यान दिया गया है। जैसे वैडिंग में आए गेस्ट का वैक्सीनेटिड होने चाहिये। शादी में आए सभी लोगों को COVID प्रोटोकॉलस फॉलो करने होगें।
साथ ही होटल में जगह-जगह 50 मीटर की दूरी पर सैनिटाइजर और मास्क का भी इंतजाम किया गया है, हर 24 घंटे में रूम सेनेटाइज किए जा रहे हैं। होटल में स्पेशल मेडिकल स्टाफ भी रहेगा। ख़बरों के मुताबिक शादी में कैटरीना कैफ सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली है, 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में ये दोनों एक दूसरे का हाथ थामने वाले हैं। जिसका फैंस को है बेसब्री से इंतजार।